उत्तरकाशी। पिकअप वाहन के यमुना नदी में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज यहां पिकअप वाहन जो कि विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला— मोरी के लिए आ रहा था। उक्त वाहन डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया है, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे और तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। मृतको की पहचान नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर, अजय शाह पुत्र बरगी नाथ निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार, हाल पता— जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




