Home News Posts उत्तराखंड दो मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की मौत

दो मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की मौत

0
351

देहरादून। दो मोटरसाईकिलों की टक्कर से एक की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीतपुर लक्सर हरिद्वार निवासी मेनपाल ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रात्री में उसका भाई संजीव कुमार अपने मकान ढकरानी विकास नगर से अपनी मोटरसाईकिल से अपने गांव भगवानपुर जा रहा था रात्री के समय वाहन मोटरसाईकिल स्पलेण्डर द्वारा खतरनाक तरीके से व तेज गती से उसके भाई को सामने से टक्कर मार दी जिसमे उसका भाई काफी घायल हो गया था जिसको घटना स्थल सहारनपुर रोड मिलन प्लेस के सामने से स्थानीये लोगो की मदद से लेहमन अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में उपचार के दौरान उसके भाई की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here