Home News Posts उत्तराखंड तीन दुकानों मेें लगी आग, लाखों का सामान जलकर स्वाह

तीन दुकानों मेें लगी आग, लाखों का सामान जलकर स्वाह

0
352

देहरादून। तीन दुकानों में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों का सामन जलकर स्वाह गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब एक बजे सरनिमल बाजार में स्थित राजू चावला की दुकान से लोगों नेे धूंआ उठता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन थोडी देर में ही वहां पर आग की लपटें उठने लगी। जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। देखते ही देखते आग ने आासपास की दो अन्य दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेट व वाटर वर्क से एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा और एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक लाखों रूपये का सामान जलकर स्वाह हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here