Home News Posts उत्तराखंड महिला पर पति ने किया जानलेवा हमला

महिला पर पति ने किया जानलेवा हमला

0
302

देहरादून। महिला पर पति के द्वारा जानलेवा हमला करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पुर निवासी रेखा ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी छोटी बहन अपने परिवार के साथ लोहिया नगर दुर्गा मंदिर के पास रहती है उसके साथ उसका पति सिनही यादव अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है। रात में उसकी बहन अपने पति व बच्चों के साथ अपने घर में सोई थी उसी रात उसकी भांजी कल्याणी 11 वर्षीय उठी उसने देखा उसकी मां दर्द से चिल्ला रही थी अगले दिन उसकी बहन का पति काम करने सुबह चला गया उसकी बहन को इलाज के लिए भी नहीं ले गया तब उसकी भाजी ने अगले दिन उसको घटना के बारे में बताया और कहा कि रात पापा उनके लिए कोल्ड ड्रिंक लाए थे जिसे पीकर उन सबको गहरी नींद आ गई थी, वह कोल्ड ड्रिंक पापा ने नहीं पी थी, उस कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला था, इसके बाद लगभग साढे तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा की मम्मी के बहुत खून बह रहा है अगले दिन अपने पड़ोसी को यह घटना बताई तो पडोसी एंबुलेंस के जरिए उसकी बहन सुमन को राजकीय दून हास्पिटल लेकर आये, जब वह अपनी बहन को देखने हॉस्पिटल गयी तो देखा कि उसकी बहन बेसुध पड़ी थी. पूछने पर बता रही थी कि सुमन के पति सिनही ने सुमन के गुप्त अंगो के रास्ते में कोई चीज डाली है, जिससे गुप्त अंगो में बहुत गहरी चोटे आई है, उसकी बहन दून हॉस्पिटल में भर्ती है, डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उसकी बहन सुमन के आंतों में चोटे आई है, उसका ऑपरेशन होना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here