Home News Posts उत्तराखंड लापरवाह ड्राइवर कंडक्टर को किया जायेगा गिरफ्तार

लापरवाह ड्राइवर कंडक्टर को किया जायेगा गिरफ्तार

0
490

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ अनिल जोशी से मिल डग्गामार बस चालक व परिचालक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जिसपर सीओ ने बस सीज कर चालक परिचालक की गिरफ्तारी के आदेश दिये।
आज यहां संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने सीओ सिटी अनिल जोशी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 30 मार्च की रात्रि में संगठन सचिव अवधेश शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा लक्ष्मी होलीडे प्राइवेट लिमिटेड की बस में ऊपरी बर्थ पर यात्रा कर रही थी। बस ड्राइवर की खतरनाक ड्राइविंग के कारण वे नीचे की सीटों पर आ गिरी जिससे इनको नाक और सर में गंभीर चोटें आने से अत्यधिक खून बहा और ये बेहोश हो गई। बार बार चीखने पर भी बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। बेहोशी की हालत में इन्हें दून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जोशी द्वारा ज्ञापन पर संबंधित बस को तत्काल सील कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिष्टमंडल में राजकीय पेंशनर संगठन के चौधरी ओमवीर सिंह, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति की मुकेश नारायण शर्मा, रेजिडेंट वेलफेयर फ्रंट के देवेंद्र पाल मोंटी, उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वय समिति के ठाकुर शेर सिंह,संयुक्त नागरिक संगठन के अवधेश शर्मा, आंदोलनकारी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के मोहनसिंह खत्री, रोड सेफ्टी अभियान की उमेश्वर सिंह रावत, उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन के सुशील सैनी, सोशल जस्टिस संगठन की आशा लाल,तपोवन विकास समिति के वेदांत शर्मा,अनु त्रिपाठी,डॉक्टर तान्या शर्मा,अभिषेक, सीमा शुक्ला, खुशी शुक्ला, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here