Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन लोगों की मौत

कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन लोगों की मौत

0
546

नई टिहरी। घनसाली जा रही शिक्षकों की कार चम्बा कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास गहरी खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस व एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतर तीनों के शव बाहर निकाले।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस रसायन विज्ञान के अतिथि शिक्षक सोनू कुमार निवासी मदनपुर हसनपुर हरिद्वार व विज्ञान के सहायक शिक्षक विजय प्रकार जगूडी निवासी गुमानीवाला कार से पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज सेमंडीधार डयूटी पर जा रहे थे। उनके साथ सोनू की पत्नी मोनिका भी थी। शाम करीत पांच बजे चंबा कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस ने खाई में उतरकर तीनो लोगों के शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here