Home News Posts उत्तराखंड युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

0
559

देहरादून। थानो के जगंल में बीते माह हुई एक युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पे्रमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने युवती के कपड़े व मोबाइल भी बरामद किये है। हत्या का कारण युवती द्वारा अपने प्रेमी को ब्लैकमेल करना बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी द्वारा बताया गया कि तीन सितम्बर को कुशाल सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल द्वारा डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि दस अगस्त को उनकी पुत्री जमूतरी देवी उर्फ ज्योति घर से हिमालय अस्पताल में नौकरी करने के लिए निकली थी, उस दिन से मेरी अपनी बेटी से निरंतर बात होती रहती थी, पर अचानक 14 अगस्त को मेरी लड़की का मोबाइल फोन बंद हो गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी।द्वारा संपादित की जा रही थी। दौराने विवेचना 22 अगस्त को रानीपोखरी थाने द्वारा सभी थानों को अवगत कराया गया कि थानों रानीपोखरी में धारकोट रोड के किनारे जंगल में किसी अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा गुमशुदा युवती के पिता से सम्पर्क किया गया। जिन्होने रानीपोखरी थाने पहुंच कर अपनी पुत्री ज्योति की चप्पल, पाजेब व कपड़े पहचान लिये। मामले में युवती की हत्या होने के चलते डोईवाला पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती एक अज्ञात नम्बर पर अक्सर बातें किया करती थी। जिस पर पुलिस ने उक्त नम्बर की छानबीन कर उसकी जानकारी प्राप्त की। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त नम्बर गौतम पवार पुत्र इतवार सिंह निवासी रानीपोखरी का है। जिस पर उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गयी। सख्ती से पूछताछ करने पर गौतम ने ज्योति की हत्या कबूल करते हुए उसके कपड़े व मोबाइल फोन बरामद करवा दिया साथ ही उसने बताया कि वहं पिछले 25 वर्षों से हिमालयन अस्पताल में नौकरी करता है। बताया कि मैं जुलाई 2021 से मैं ज्योति के संपर्क में था और वह ज्योति को हिमालयन अस्पताल में ही नौकरी लगवाने वाला था पर नौकरी पर नहीं लगवा पाया। जिसके बाद से ही ज्योति लगातार मुझ पर नौकरी लगवाने हेतु दबाव बना रही थी। इसी बीच मेरे ज्योति के साथ नाजायज संबंध भी बन गए थे और इसका फायदा उठाकर वह मुझे ब्लैकमेल करने लगी और कहने लगी कि अगर तुम मेरी नौकरी नहीं लगाओगे तो मैं तुम्हारी और अपनी सारी बातें तुम्हारे परिवार और हिमालय अस्पताल के मालिक को बता दूंगी। बताया कि ज्योति के इस तरह ब्लैकमेल करने से मैं मानसिक तनाव में आ गया और मैने उसकी हत्या की योजना बना ली। बताया कि 15 अगस्त को मैं ज्योति को अपनी बाइक पर बैठाकर थानों से धारकोट रोड पर ले गया, जहां ढलान के पास झाड़ियों में मैने उसी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके कपडों को बैग में भरकर मैने साइन चौकी भानियावाला से आगे जंगल में फेंक दिया तथा ज्योति के मोबाइल को जो मैने उसे दिया था, उसका सिम निकाल कर जंगल में ही फेंक दिया और मोबाइल को स्विच ऑफ करके मैने अपने घर में रख दिया। बहरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here