Home News Posts मणिपुर में छात्रों को टूर पर ले जा रही 2 स्कूली बस...

मणिपुर में छात्रों को टूर पर ले जा रही 2 स्कूली बस पलटी

0
461


नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। खबर है कि दुर्घटना में कई स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। साथ ही कई बस सवार गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। कहा जा रहा है कि हादसा बच्चों को टूर पर ले जाने के दौरान हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि छात्रों को ले जा रही दो बसों के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। नियंत्रण खोने से बस पलट गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा लोंगसाई तुबुंग गांव के पास विष्णुपुर-खोपम रोड पर हुआ है। इस सड़क हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, हादसे में मौत का आंकड़ा साफ नहीं हो सका है। थंबलनु हायर सेकेंडरी के छात्रों को दो बसें स्टडी टूर पर ले जा रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here