Home News Posts उत्तराखंड 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

0
47

हरिद्वार। रुड़की में एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि बीती 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक उसे एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही किसी को भी इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर उसे डराने का प्रयास किया। हालांकि, किशोरी घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रुड़की की सीओ ओशिन जोशी के मुताबिक, नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here