प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में जलाई गई 108 फीट की अगरबत्ती

0
337


अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को 84 सेकंड के अति सूक्ष्म मुहूर्त में पूरा किया जाएगा। ऐसे में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पहुंची 108 मीटर लंबी इस अगरबत्ती को आज जला दिया गया है। बता दें कि 108 मीटर की ये अगरबत्ती गुजरात के वडोदरा से आई है। इसे बनाने में 6 महीने के समय लगा था। इसे लेकर 26 लोग अयोध्या के लिए 1 जनवरी को रवाना हुए थे। अगरबत्ती के अयोध्या पहुंचने के बाद इसे ‘जय श्री राम’ की जयकार के बीच श्री रामभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज की मौजूदगी में जलाया गया है। गुजरात के वडोदरा में बनी 108 मीटर लंबी अगरबत्ती अयोध्या पहुंच गई है इसे जला लिया गया है। बता दें कि इस अगरबत्ती की चौड़ाई 3.5 फीट है। इसमें 1470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलोग्राम जड़ी-बूटियां, 376 किलोग्राम गुग्गुल, 376 किलो नारियल के गोले और 190 किलोग्राम घी मिलाकर अगरबत्ती को तैयार किया गया है। इसकी सुगंध बहुत तेज है, जो कई किलोमीटर तक फैलेगी। इसके साथ ही बता दें अगरबत्ती का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कहा जा रहा है कि ये अगरबत्ती डेढ़ महीने तक जलती रहेगी।
इसी बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कई तरह के तोहफे अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या पहुंचने वाले तोहफों में राम जी के ससुराल जनकपुरी से भी कई तोहफे आए हैं। उसके अलावा भारत के अन्य राज्यों से अष्ट धातु से बना घंटा, सोने के परत वाले जुते, अलमारी, नगाड़ा और 108 मीटर लंबी अगरबत्ती आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here