Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने...

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को दबोचा

0
526


लखनऊ। लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंत्री के ड्राइवर ने इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ड्राइवर हवाई अड्डे से मंत्री को लेने जा रहा था और चाय पीने के लिए बंथरा थाना क्षेत्र में न्यू प्रधान ढाबा के पास थोड़ी देर के लिए रुका था। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति अचानक वहां आया और कार के अंदर बैठे गनर को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। शिकायत के अनुसार, उस व्यक्ति ने वाहन लेकर भागने की भी कोशिश की। तभी अन्य सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को घेर लिया और कार को रोकने में कामयाब रहे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here