Home News Posts उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 2.8...

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 2.8 तीव्रता

0
572

उत्तरकाशी। जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूंकप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आज सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए। हालांकि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लोगों ने कई बार महसूस किए है।
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार—बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here