June 25, 2026काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।दरअसल, बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे काराकस में इमारतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है।यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद इमरजेंसी का एलान किया है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुर्भाग्य से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है, उनके प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हालांकि, उन्होंने मरने वालों या घायलों की कुल संख्या नहीं बताई।CNN के अनुसार, भूकंप के बाद गिरी हुई इमारतों और क्षतिग्रस्त ढांचों के नीचे फंसे लोगों को खोजकर निकालने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं।स्थानीय अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि इमारतें गिर गई हैं, बचाव कार्य चल रहा है और घायलों की संख्या बढ़ रही है। गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टीवी पर कहा, “कई इमारतें और घर ढह गए हैं और हम सुरक्षा और नागरिक सहायता के लिए उपलब्ध हर चीज़ का इस्तेमाल करके स्थिति को संभाल रहे हैं।”भूकंप के बाद मदद से लिए अमेरिका आगे आया है। अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने X पर कहा, “हम वेनेजुएला के अधिकारियों के संपर्क में हैं और मदद जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप बहुत विनाशकारी था।काराकस में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह भूकंप के बाद की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और देश के नागरिकों से सुरक्षित आश्रय लेने और क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने की अपील की है। जिस दिन वेनेजुएला में भूकंप आया, उस दिन सार्वजनकि छुट्टी थी और लोग अपने घरों में थे। इसी दिन 1821 में स्पेन से वेनेजुएला को आजादी मिली, जिसके कारण इस दिन सार्वजनिक छुट्टी रहती है।पश्चिमी कराकस में रहने वाली 41 वर्षीय पब्लिसिस्ट एस्ट्रिड रामिरेज़ ने कहा, “जैसे ही यह शुरू हुआ, हमें लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। हर कोई सीढ़ियों से नीचे भाग रहा था। पूर्वी कराकस में रहने वाली 56 वर्षीय कोरो मार्टिनेज ने कहा, “बहुत जोरदार आवाज हुई। घर में चीज़ें गिर गईं, फ्रिज के अंदर रखे जग भी गिर गए। मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया था।काराकस के ‘अस्पताल डी क्लिनिकास’ में, वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि घायलों के इलाज में मदद के लिए कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में दोगुना काम करने के लिए कहा गया था। काराकस के उत्तर में तट पर स्थित माइक्वेटिया में वेनेजुएला का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नुकसान के कारण बंद कर दिया गया है।वेनेजुएला के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भूकंप के झटकों का तुरंत कोई असर नहीं दिखा, क्योंकि जिन शहरों में भारी नुकसान की आधिकारिक रिपोर्ट है, उनमें से लगभग किसी में भी महत्वपूर्ण तेल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। लेक माराकाइबो के बड़े तेल केंद्र के पास माराकाइबो में नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
June 24, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
June 24, 2026अल्मोड़ा। रानीखेत तहसील के ग्राम पंचायत दुभणा के राजस्व ग्राम क्षेत्र में तितालीखेत रेंज के समीप बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहंा एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीती शाम एक कार तितालीखेत रेंज के समीप मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे में एक मृतक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।बचाव दल ने दोनों शवों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
June 24, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में 3060 यूरो ( 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने हेतु भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध है। जिसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त टिहरी गढवाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा महिला सुश्री सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सुश्री सपना द्वारा अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विघालय पोखाल टिहरी गढवाल से तथा नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से प्राप्त की गई। सुश्री सपना द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।
June 24, 2026देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भटृ, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
June 24, 2026उधमसिंहनगर। रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गावा चौक के पास कार सवार युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई। हमले में युवक बाल—बाल बच गया, जबकि गोलियां कार के शीशों को चीरती हुई निकल गईं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित एशप्रीत सिंह निवासी ग्राम दिबदिबा, थाना बिलासपुर (रामपुर, यूपी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह अपने दोस्तों गुरदीप सिंह और अर्जुन सिंह के साथ रुद्रपुर आया था। इसी दौरान गावा चौक के पास पहले से मौजूद जितेंद्र चौधरी उर्फ विरथ चौधरी ने उसे रोक लिया।आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर दो बार फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा—तफरी मच गई। पीड़ित ने कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों गोलियां कार के शीशों पर जा लगीं।घटना के बाद पीड़ित ने कार कोतवाली परिसर में खड़ी कर दी, जहां वाहन पर गोली लगने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल एसएस अनिल जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।