नकली सीमेंट के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी :
गोदाम संचालक सहित दो गिरफ्तार

0
415

देहरादून। नकली सीमेंट कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गोदाम संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हांलाकि उनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गोदाम में रखा गया भारी मात्रा में नकली सीमेंट भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना रायपुर में भूतपूर्व सैनिक हरि बल्लभ वशिष्ठ निवासी नथुआवाला द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनका दुनाली नथुआवाला में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है इसके लिए उनके द्वारा डीलर से अल्ट्राटेक सीमेंट मंगवाई गई थी। बताया कि सीमेंट डीलर द्वारा उन्हें नकली अल्ट्राटेक सीमेंट दी गई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दौराने विवेचना पुलिस को ज्ञात हुआ कि रोहित कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी ब्राह्मण वाला चौक थाना पटेल नगर यूटिलिटी वाहन चालक है जबकि अशोक पुत्र साधू राम निवासी कावली रोड वसंत विहार का तेलपुर थाना पटेल नगर क्षेत्र में सीमेंट का गोदाम है। जहां पर उसके द्वारा अपने साथी रोहित कुमार व इमरान के साथ मिलकर नकली/मिलावटी सीमेंट बनाकर अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से ग्राहकों को बेचते हैं। पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने रोहित कुमार के कब्जे से मय यूटिलिटी 40 कटृे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद किये। जिससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अशोक पुत्र साधु राम को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने तेलपुर स्थित सीमेंट के गोदाम में छापा मारकर 1138 कटृे सीमेंट व वह सीमेंट भरने के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली कटृे बरामद किए। साथ ही पुलिस द्वारा उक्त गोदाम को सील कर दिया गया। पूछताछ में रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि वह केवल गोदाम से साइड तक माल सप्लाई करता है एवं गोदाम में नकली मिलावटी सीमेंट मिलावट का काम अशोक लाला करता है। वहीं अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि उसकी जेके सीमेंट की डीलरशिप है जिसकी आड़ में वह मिलावटी सीमेंट नकली सीमेंट बेच रहा था पिछले 1 साल से वह यह काम कर रहा है। बताया कि मार्केट से डिमांड इमरान निवासी ब्राह्मण वाला लाता है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here