Home News Posts उत्तराखंड महिला की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप

महिला की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप

0
6

नैनीताल। रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी स्व. खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना का पता सुबह स्थानीय लोगों को चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here