Home News Posts उत्तराखंड पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या

पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या

0
171

हरिद्वार। आम के बाग में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कनखल थाना पुलिस को सूचना मिली कि मांगेराम पुलिया के समीप बाग में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त संजू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी छतरीवाला कुआं, जगजीतपुर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजू नशे का आदी था। वह रात को घर आया और उसने झगड़ा किया। अपने कपड़े फाड़े और आग लगा दी तथा नाराज होकर घर से चला गया। परिजनों से बोला कि सुबह बाग मे मिलूंगा। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन संजू घर नहीं आया। परिजन बाग में पहुंचे तो संजू का शव पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here