Home News Posts उत्तराखंड वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री बाल—बाल बचे

वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री बाल—बाल बचे

0
50

देहरादून। हरिद्वार—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया जब देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। बस में 32 यात्री सवार थे। हालांकि चालक, परिचालक व प्रशासन की सजगता के चलते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गये। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस आज सुबह करीब चार बजे देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली और जयपुर की ओर जा रही थी। बस जब क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से लगभग 200 मीटर पहले हरिद्वार—दिल्ली रोड पर पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर और परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला।
बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। यात्रियों की जान तो बच गई लेकिन उनका अधिकांश सामान और लगेज बस में ही रह गया, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही रुड़की से फायर टेंडर बुलाया गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। चालक के अनुसार आग इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here