120 मकान मालिको के विरूद्ध 12 लाख रुपए का जुर्माना
हरिद्वार। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 350 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया है। इस दौरान पुलिस ने सत्यापन न कराये जाने पर 120 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत 12 लाख रूपये का चालान किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी / मजदूर / फड़ ठेली गुड चर्खी वालो के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर चांद कालोनी कस्बा भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिको, फल फेरी व गुड चर्खी मजदूरो आदि करीब 350 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया व ’120 मकान मालिको के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा—83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 10000—10000 रूपये कुल (12 लाख रुपए ) के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है।




