गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही

0
179


नई दिल्ली। नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी ने हिस्सा लिया है। उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर प्रदेश की ये झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के राम मंदिर पर केंद्रित थी। झांकी के आगे-आगे भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है। उसके पीछे प्रयागराज के कुंभ मेले की झलक दिखाई गई है। झांकी में रैपिड रेल को भी दिखाया गया है। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल को भी रखा गया है। झांकी के चारों ओर की झालर दीपोत्सव को भी दिखाया गया है। झांकी के दोनों ओर महिलाएं ‘रामलला’ के स्वागत में नृत्य करते दिख रही हैं। झांकी की थीम ‘अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ पर आधारित है। झांकी का अगला भाग रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को प्रदर्शित करता है। झांकी में ये भगवान रामलला की कलात्मक बाल रूप की मूर्ति थी। झांकी में अयोध्या को एक ऐसे शहर के रूप में दर्शाया गया है जो “समृद्ध विरासत” के साथ “विकसित भारत” का भी प्रतीक है। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर दी गई आधिकारिक पुस्तिका के मुताबिक, “झांकी के चारों ओर का झालर ‘दीपोत्सव’ को दर्शाता है। जो भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया रौशनी का त्योहार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here