बिहार में होयवे करी बड़ा राजनीतिक खेला

0
137
  • नीतीश फिर भाजपा के पाले में जाने को तत्पर
  • अब इंडिया तेरा क्या होगा?

पटना/नई दिल्ली। आज की ताजा खबरों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने एनडीए व भाजपा से नाता तोड़कर इंडिया गठबंधन का सूत्रपात किया था, एक बार फिर भाजपा के पाले में जाने वाले हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस भाजपा ने नीतीश के लिए दरवाजे बंद कर दिए थे वह खोल दिए गए हैं। इसकी पुष्टि सुशील कुमार मोदी द्वारा की जा रही है। बड़ी खबर यह भी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने रहेंगे और भाजपा के खेमे से दो लोगों को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। चर्चा यह भी थी कि बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी करा दिए जाएं, लेकिन इस विचार को फिलहाल टाल दिया गया है।
बिहार में होने वाले इस बड़े राजनीतिक खेला के बारे में जीत राम मांझी ने भी अपने एक्स में इस बात की जानकारी दी है कि आज ही बिहार में राजनीतिक खेला होने वाला है। उधर जनता दल यू द्वारा अपनी पार्टी के सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है। 28 फरवरी को महाराणा प्रताप रैली जिसमें सीएम नीतीश को भी जाना था रद्द हो गई है। जनता दल यू ने अपने सभी विधायक और मंत्रियों को ध्वजारोहण के बाद पटना पहुंचने और पटना में ही रहने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व भाजपा की एक अहम बैठक दिल्ली में हुई थी जिसमें बिहार के चार बड़े नेताओं से चर्चा के बाद नीतीश की एनडीए में वापसी पर सहमति बनाई गई।
इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे नीतीश कुमार को एनडीए द्वारा फिर अपने पाले में खींच लिए जाने से इस विपक्षी गठबंधन का अब क्या होगा तथा लालू यादव की लालटेन का भविष्य क्या होगा यह समय ही बताएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के नेताओं की खींचातान से यह समझ चुके थे कि इससे उनका कुछ भला नहीं होने वाला है इसीलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से भी इंकार कर दिया था। आज शाम या देर रात तक इस बड़े राजनीतिक खेला से पर्दा उठ जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here