Home News Posts उत्तराखंड गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद

गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद

0
31

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड में नदी से आज सुबह एक अज्ञात शव बरामद होने से क्षेेत्र में अफरा तफरी का मौहोल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना गौरीकुंड के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड क्षेत्र स्थित घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए नदी से अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। शव की शिनाख्त एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना गौरीकुंड पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here