यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालाः मास्टमाइंड हाकम सिंह सहित तीन लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

0
169

दिल्ली/देहरादून। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के मास्टरमांइड हाकम सिंह सहित तीन लोगों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गयी है। जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद हाकम सिंह सहित तीन लोगों की जमानत मंजूर की है।
उत्तराखण्ड के बहु चर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक साल से जेल में बंद उत्तरकाशी के हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है। सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋतुपर्ण उनियाल ने बताया कि हाकम सिंह के साथ विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। एक साल से जेल में बंद यह तीनों अब बाहर आ जाएंगे। आज सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस में राज्य सरकार ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह लोग केस को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। जबकि हाकम सिंह के वकील ने कहा कि ट्रायल में देरी हुई है और इन्हे एक साल तक जेल में रखा गया। लिहाजा इन्हे जमानत दी जाये। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह समेत तीन लोगों को जमानत दे दी।
बता दें कि बीते साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया गया था। इस भर्ती घोटाले में एसटीएफ 80 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। हाकम सिंह के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से करीब के रिश्ते रहे हैं। जो खुद भी भाजपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here