शाहरुख खान ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए

0
276


मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की सक्सेस के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन से लेकर भगवान तक की शरण में जा रहे हैं। पहले वो माता वैष्णो देवी के दरबार में जम्मू पहुंचे थे और अब वो आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे हैं, जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। एक वीडियो सामने आया है और उसमें पता चला है कि 5 सितंबर को शाहरुख खान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर का भी दौरा किया है लेकिन इस बार वो अकेले नहीं थे। इस दौरान उनके साथ जवान की एक्ट्रेस नयनतारा, सुहाना खान, मैनेजर पूजा ददलानी और निर्देशक विग्नेश शिवन थे। वीडियो में शाहरुख खान ने धोती और कुर्ता पहना हुआ है। इस लुक के साथ वो तिरुपति मंदिर में प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे। सुहाना और नयनतारा ने सफेद सलवार सूट पहना हुआ था और काफी अच्छी लग रहीं थी।
जवान एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसे साउथ के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। वो फिल्म के को-राइटर भी हैं। ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इसे गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में हैं। उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (स्पेशल अपीयरेंस), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी हैं। सपोर्टिंग रोल में सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here