Home News Posts उत्तराखंड पानी कम होने के बावजूद गंगा में डूबे दो युवक लापता

पानी कम होने के बावजूद गंगा में डूबे दो युवक लापता

0
670

हरिद्वार। सालाना नहरबंदी के बावजूद कम जल में स्नान कर रहे दो युवक हर की पैड़ी के समीप गंगा में डूब गये। बताया जा रहा है दोनो युवक दिल्ली निवासी है जो गहरे गड्ढो में डूब कर लापता हो गये। सूचना मिलने पर जल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी कुछ युवक घूमने के लिए हरिद्वार आये थे जो बड़ी शिव मूर्ति के पीछे नहाने गंगा में उतरे थे। बता दें कि कई जगहों पर गंगा में गहरे खड्डे बने हुए है और उनमें पानी भरा हुआ है। आस पास जल कम होने की वजह से दोनो युवक यहंा नहाने के लिए पहुंचे थे। जिनकी अब जल पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here