Home News Posts उत्तराखंड दो चोर गिरफ्तार, दस किलो तांबे की तार बरामद

दो चोर गिरफ्तार, दस किलो तांबे की तार बरामद

0
447

हरिद्वार। खेतों में लगी ट्यूवैल की मोटर से तांबे की तार चुराने की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी 10 किलो तांबे की तार बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अगस्त को श्याम पुत्र नरेश कुमार निवासी मौहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर व बीते रोज प्रेरित अग्रवाल पुत्र घनश्याम निवासी खण्डजा कुतुबपुर लक्सर द्वारा द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनके व पडोसी के खेतो की टयूबेल मोटर से ताबें के तार निकालकर चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुये व मैनुअली व तकनिकी सहायता लेकर चोरों की धरपकड हेतु क्षेत्र में लगातार खेतो में लगी टयूबवैलो पर निगरानी रखी गयी जिसके परिणाम स्वरुप देर रात दो आरोपियों को 10 किग्रा ताबे की तार के साथ पकड लिया गया। पूछताछ मेंं उन्होने अपना नाम फरमान पुत्र मेहरबान निवासी आदर्श कालोनी बाजार थाना कोतवाली लक्सर व सारिक पुत्र महबूब निवासी लक्सरी वार्ड न. 5 थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। बताया कि उन्होने ही अलग—अलग किसानो के खेतो लगी ट्यूवैल के मोटर से ताबे के तार निकालकर चोरी की थी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here