Home News Posts उत्तराखंड भाजपा की ध्रुवीकरण राजनीति का मुखरता से जवाब देंः शैलजा

भाजपा की ध्रुवीकरण राजनीति का मुखरता से जवाब देंः शैलजा

0
592
  • भाजपा से लोगों का विश्वास उठा
  • कांग्रेस नये जोश के साथ आगे बढ़ी

देहरादून। लंबे समय के अंतराल के बाद आज उत्तराखंड दौरे पर आई कांग्रेस की केंद्रीय प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का कहना है कि भाजपा जिस तरह की ध्रुवीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस नेताओं को उसका मुखरता से जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कुमारी श्ौलजा पूरे डेढ़ साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आई है। आज उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली जिसमें नेता विपक्ष यशपाल आर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित सभी बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कुमारी श्ौलजा का मानना है कि भाजपा जिस तरह से धर्म जाति और आस्था के आधार पर समाज में नफरत फैलाने का काम करती है तथा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है अब उसके बारे में आम आदमी जान समझ चुका है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अब भाजपा के झूठ और भ्रम की राजनीति से पर्दा उठ चुका है। भाजपा की इस धु्रवीकरण का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेताओं को और अधिक मुखरता के साथ काम करने की जरूरत है।
बैठक में कांग्रेस की एकजुटता का मुद्दा भी उठा। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अब कांग्रेस का विचार और अधिक स्पष्ट हो चुका है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का जो नारा था उसके गुब्बारे की हवा निकल चुकी है। कांग्रेस पूरी तरह से सभी धर्म और जातियों को साथ लेकर राष्ट्रीय हित के लिए काम कर रही है। बैठक में भाजपा के वोट चोरी जैसे मुद्दे और इसे एक जन आंदोलन में बदलने की बात भी उठी। राज्य में हुए पंचायत चुनाव में हुई धांधली से लेकर अन्य तमाम मुद्दे भी चर्चाओं के केंद्र में रहे।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीते कुछ महीनों में जब से नेता विपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने कार्य शुरू किया कांग्रेस के अंदर नए जोश और जज्बे का संचार हुआ है। बैठक में नेता विपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह तथा पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा सूर्यकांत धस्माना, सह प्रभारी सरदार परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here