Home News Posts उत्तराखंड बरसाती नाले में बहीं दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मचा...

बरसाती नाले में बहीं दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
21



देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित नई बस्ती में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बच्चियां घर के बाहर खेलते-खेलते नाले के पास पहुंच गई थीं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेनटाउन थाने को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास बरसाती नाले में दो बच्चियां बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7) और सोनाक्षी कुमारी (3) के रूप में हुई है। दोनों रुदल सदा और रीना कुमारी की बेटियां थीं। परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के छोटम पिपरा गांव का निवासी है और वर्तमान में क्लेमेनटाउन की नई बस्ती में किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है।
मृतक बच्चियों की मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बेटियां घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आ गया और दोनों बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं। काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बड़ी बेटी की टांग रैंप के नीचे दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here