Home News Posts उत्तराखंड दो स्कूटी चोर गिरफ्तार

दो स्कूटी चोर गिरफ्तार

0
26



टिहरी। पुलिस ने दो स्कूटी चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन प्रहारष् के तहत थाना मुनि की रेती पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। विनोद कुमार निवासी बनखंडी, ऋषिकेश द्वारा थाना मुनि की रेती पर सूचना दी गई कि उनकी स्कूटी रात्रि में चोरी हो गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा तत्काल घटना के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के खुलासे हेतु अथक प्रयास करते हुए क्षेत्र के 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर दोनों स्कूटी चोरों को रात्रि में निर्माणाधीन रेलवे रोड, सुमन पार्क ढालवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी प्लेजर बरामद की गई। पूछताछ में उनके द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने उक्त स्कूटी को रात्रि में चोटीवाला रेस्टोरेंट, रामझूला क्षेत्र से चोरी किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शिवांश पाल पुत्र स्व. नंदराम, प्रियांशु पाल पुत्र स्व. नंदराम, निवासी निवासी मोहल्ला शांतिनगर, थाना मिश्राना, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी निगम रोड, हरिपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून बताया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here