Home News Posts स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

0
218
  • चोरी की 1 स्कूटी व 1 बाइक बरामद

नैनीताल। दुपहिया वाहन चोरी मामलो का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनो पुष्कर सिंह परिहार निवासी खैरना थाना भवाली द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी दुकान गीता गारमेंट्स नाम से खैरना बाजार में है दिनांक 12 दिसम्बर की रात्रि को मैं अपना वाहन स्कूटी को खड़ी करके घर चला गया था, सुबह आने पर स्कूटी चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगो को मय चोरी किये गये वाहन स्कूटी व बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होने अपना नाम धीरज मौर्या पुत्र तुला राम मौर्या निवासी हाल मानपुर पश्चिम कटकन हल्द्वानी व स्थायी पताः ग्राम पुरैना थाना बहेड़ी बरेली व अनुज कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी मानपुर पश्चिम एकता विहार हल्द्वानी बताया। बताया कि वह खैरना से स्कूटी चोरी कर ले गये इससे पूर्व भी इनके द्वारा खैरना बाजार से मो0साईकिल चोरी की गयी थी। बताया कि पुलिस ने मामलों में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here