Home News Posts उत्तराखंड 90 लाख की स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

90 लाख की स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

0
237

देहरादून। पहाड़ो में स्मैक तस्करी करने की फिराक में जुटे दो अंतर्राज्जीय नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 90 लाख रूपये की 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को कोटी रोड कालसी में दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मोनू उर्फ संदीप पुत्र जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश तथा हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि बरामद स्मैक को वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे, जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here