दो बसों की भिड़ंत, 22 घायल

0
268

पौड़ी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह दो बसों की आमने सामने टक्कर होने से 22 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सतपुली से चौबटृाखाल जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही बस से भिडंत हो गयी। जिस कारण बसों में सवार 22 सवारियां घायल हो गई। बताया जा रहा कि कोटद्वार चौबटृाखाल थलीसैंण हिमगिरि बस सेवा सतपुली से 15 किलोमीटर दूर एकेश्वर रोड पर आपस में भिड़ गयी। दोनों बसों के आपस में टकराने से 22 यात्री घायल बतायें जा रहे हैं। घायलों आकस्मिक सेवा 108 की मदद से नजदीक स्वास्थय केन्द्र में पहुंचाया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here