उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुचाया गया जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में मलेरिया रोड पर घटित हुआ है। जहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर वह ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।




