Home News Posts उत्तराखंड पंद्रह लाख की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

पंद्रह लाख की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

0
539

हरिद्वार (उत्तराखंड) व बिजनौर(उत्तर प्रदेश) के गैंग का गठजोड़ ध्वस्त

हरिद्वार। ड्रग्स—प्रQी देवभूमि मिशन 2025 के तहत चलाये जा रहे अभियान के चलते पुलिस को कल देर शाम खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लोगों को दबोच कर उनके पास से 15 लाख की स्मैक बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती शाम थाना श्यामपुर तथा सीआईयू व एडीटीएफ को सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान टीम ने उनके पास से 150 ग्र्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र मुर्तजा निवासी लंढौरा मंगलौर व मेहताब पुत्र स्व. कयूम निवासी लक्सर हरिद्वार बताया। बताया कि यह स्मैक उन्होंने धामपुर (बिजनौर) से सचिन नाम के व्यक्ति से खरीदी है, जिसके बारे में हरिद्वार पुलिस द्वारा जानकारी जुटाकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here