Home News Posts उत्तराखंड प्रेम संबंधों में बाधक बने पिता की हत्या, दो गिरफ्तार

प्रेम संबंधों में बाधक बने पिता की हत्या, दो गिरफ्तार

0
16
  • मृतक की शादीशुदा पुत्री के प्यार में की गयी थी यह वारदात
  • हत्या में प्रयुक्त वाहन व मृतक का पर्स तथा मोबाइल बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त वाहन, मृतक का पर्स व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। हत्या की यह वारदात प्रेम सम्बन्धों में बाधक बनने के चलते अंजाम दी गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि बीती 27 अप्रैल को प्रियांशु पुत्र राजवीर सिंह ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर द्वारा कोतवाली बहादराबाद में शिकायत देकर बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता राजवीर सिंह की अज्ञात कारणों से सिर पर गहरी चोट पहुचाकर हत्या कर दी गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी। विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने पूरी कहानी बयान कर दी। संदिग्ध ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है वह उससे शादी करना चाहता था परन्तु मृतक राजबीर की डर से प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने को तैयार न होने पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी दोनों सिडकुल की अलग—अलग कंपनियों में काम करते थे, मृतक की लड़की शादीशुदा थी आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं था। आरोपी ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पापुलर के खेत में छोटेलाल के साथ मिलकर राजबीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई। आरोपी अपने साथी छोटेलाल के साथ लकी हॉस्पिटल बहादराबाद में दवाई लेने आया था। पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से उनके मोबाइल, मृतक का मोबाइल (जिससे ठेके पर शराब की ऑनलाइन पेमेंट की गई), मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here