आज होगा दशानन के अहंकार का नाश

0
272

देहरादून। महा प्रख्यात पंण्डित लंकापति रावण के अहंकार का नाश हो जायेगा और दून के कई स्थानों पर उनका पुतला धूं—धूं कर जलेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था के लिए परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीनो जोन रहेगा।
आज वेदों के ज्ञाता प्रख्यात पण्डित लंकापति रावण के अंहकार का अंत हो जायेगा। दशहरा मेले का लोगों को काफी समय से इंतजार रहता है। आज के दिन लोगों को इस बात का भी अभास हो जाता है कि जब अहंकार महाज्ञानी, महाबलशाली रावण जैसे का नहीं रहा तो आम आदमी की क्या बिसात है। शहर के बीचों बीच बन्नू बिरादरी की तरफ से 131 फीट के रावण के पुतला लगाया गया है जिसके साथ ही मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतले भी लगाये गये हैं। इस बार मौसम को ध्यान में रखते हुए कागज का इस्तेमाल ना करते हुए कपडों के पुतले बनाये गये हैं। वहीं इन्दिरा नगर में सजग सांस्कृतिक समिति की ओर से एडब्लूएचओ कालोनी ग्राउंड में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही इस बार 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जायेगा। इस बार इन्दिरा नगर में नृतक बीना अग्रवाल, सुरभि डांस एकेडमी से संध्या जोशी व परिंदा डांस एकेडमी से श्रद्धा बछेती की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। वहीं शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलनगर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही हिन्दू नेशनल इंटर कालेज में भी रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इसके साथ ही प्रेमनगर, रायपुर स्टेट, विकासनगर, डोईवाला आदि क्षेत्रें में भी रावण के पुतलों का दहन कर दहशरा पर्व मनाया जायेगा। वैदिक शास्त्र के अनुसार विजयदशमी पर मां दुर्गा के साथ ही देवी अपराजिता की पूजा करने का विधान होता है। विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, भगवान राम की पूजा और शमी की पूजा का काफी महत्व होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here