Home News Posts राष्ट्रीय गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की घटी आबादी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार...

गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की घटी आबादी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

0
491


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में दावा है कि 1950 से 2015 तक भारत में हिंदू आबादी तकरीबन 8 फीसदी घटी है। इस अवधि के दौरान मुस्लिम आबादी में 43 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस पर बेगूसराय के बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की घटी आबादी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकालम में रोहिंग्या समेत अन्य मुसलमानों को पराश्रय दिया गया। उन पर कभी भी अंकुश लगाने की कवायत नहीं की गई। आलम ये है कि धीरे-धीरे हिंदुओं की जनसंख्या घटती चली गई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तरफ से गजवा-ए हिंद की तैयारी की जा रही है। ये भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की दिशा में काम किया जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये (विपक्ष) लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीतिक करते हैं, देश की संप्रभुता से इनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद देश तोड़ने का काम कर रहे हैं। क्योंकि देश में मुस्लिम की आबादी लगातार बढ़ता ही जा रही है, ये चिंता का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here