Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, 3...

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, 3 लोग घायल

0
38

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह उस समय हडकंप मच गया, जब यहां तीन शेड गिर पड़ा, जिसमें एक टीटी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी। हादसे की वजह टीन शेड की मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूर की लापरवाही बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, रेल अधिकारियों के मुताबिक किसी की स्थिति गंभीर नहीं हैं, बाकी हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में रेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-5 पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।आज सुबह अचानक टीन शेड टूटकर नीचे आ गिरा, जिसमें एक टीटी, और लोको पायलट व बैटरी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।लोको पायलट को पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह मजदूरों की लापरवाही बताई जा रही है। जिसके चलते रेलकर्मी घायल हो गए। क्यूंकि प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 से 5 पर टीन शेड का सपोर्ट जाता है, काम कने के दौरान उसके कटने की वजह से टीन शेड गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here