Home News Posts उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

0
102


देहरादून। इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा इंवेस्टमेन्ट के नाम पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करवाकर पीड़ित के साथ 1 करोड़ 31 लाख रुपये का साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। मामले की तहरीर पर साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी से ट्रांस्फर करायी गयी धनराशि के लाभार्थी खाता धारकों, रजिस्टर्ड इमेल आईडी तथा रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बरों की तकनीकी विश्लेषण में प्रकाश में आया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here