दुष्कर्म के प्रयास के चलते हुई थी हत्या की यह वारदात
हरिद्वार। अज्ञात व्यक्ति की हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को मात्र कुछ घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात दुष्कर्म के प्रयास किये जाने को लेकर अंजाम दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीते रोज स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में 2 लोगों में लडाई हो रही है और एक लड़का दूसरे आदमी के सिर पर पत्थर मार रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहंुच कर देखा कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र— लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही थी लहूलुहान अवस्था मे पड़ा हुआ था जिसको प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ उसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा मृतक की शिनाख्त न होने का कारण पुलिस को स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ललतारा पुल से बजरंगी ई—रिक्शा स्टेशन को जाने वाले रास्ते के दाहिनीं ओर बने खोखे के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव पुत्र नरेश निवासी— सिरसी रहमतपुर थाना मैनाढेर जिला संभल उत्तर प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष बताया। बताया कि मैं इस आदमी के साथ लगभग 15 दिन से हूं और हम साथ मे कूड़ा बीनते थे। आज हमने साथ शराब पी थी और पेड़ के नीचे सो रहे थे तो यह मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा तो मैंने 3—4 बार मना किया लेकिन यह मान नही रह था इसको ज्यादा नशा हो रहा था और जबरदस्ती करने लगा तो मेरे द्वारा पास में पड़े पत्थर से इसके सिर पर 2 से 3 वार किए तो इसके सिर से खून बहने लग गया तो मैं वहां से डर के कारण भाग गया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




