Home News Posts भूस्खलन की चपेट में आए सेना के तीन वाहन, 6 जवानों की...

भूस्खलन की चपेट में आए सेना के तीन वाहन, 6 जवानों की मौत

0
443

नई दिल्ली। लद्दाख में भूस्खलन हुआ है। प्राकृतिक आपदा में सेना के 6 जवानों की मौत की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सेना की तीनों गाड़ियां लद्दाख से आगे जा रही थीं, इसी दौरान भूस्खलन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना के तीन वाहन लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए। इसमें सवार सभी 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सेना के काफिले के 3 वाहन लद्दाख से आगे दूसरी ग्लेशियर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में भारी भूस्खलन हो गया। तीनों वाहन भूस्खलन के चपेट में आ गए। भूस्खलन कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों वाहनों में सवार सभी 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here