Home News Posts उत्तराखंड गोली चलने पर मचा हड़कंप, दो युवक घायल

गोली चलने पर मचा हड़कंप, दो युवक घायल

0
370

हरिद्वार। घर में घुस कर गोली चला देेने पर जहंा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं आरोपी को भी स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो को अस्पताल पहुंचाया। जहंा एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर में एक घर में घुसकर एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर गोली चला दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था और उसे गोली लगना बताया गया। वहीं घर में घुसने वाले आरोपी दूसरे युवक को भी स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसे भी चोटें आई हुई थी। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहंा एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
सीओ मंगलौर बीएस चौहान ने बताया कि थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि घर में कोई आदमी घुस आया है और आरोप लगाया गया था कि उसके द्वारा गोली चलाई गई है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिनमें से एक घर में घुसने वाला व्यक्ति था। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि एक युवक के द्वारा घर में घुसकर गोली चलाई गई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here