हरिद्वार। होटल मेे आज दोपहर प्रेमी युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला डबल फाटक स्थित एक होटल का है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नाथुखेड़ी निवासी सागर और लंढौरा क्षेत्र की एक युवती ने बीती शाम होटल में कमरा बुक कराया था। आज दोपहर 12 बजे चेकआउट का समय होने पर भी जब कमरा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। ट्ट112’ की मौजूदगी में जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया, तो दोनों अंदर अचेत पड़े थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। माना जा रहा है कि पारिवारिक या सामाजिक बंदिशों के चलते दोनों ने कीटनाशक खाकर यह आत्मघाती कदम उठाया। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।




