हरिद्वार। आरपीएफ सिपाही के रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे देेने से अफरा—तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ के एक सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वर्दी पहने सिपाही अरविंद तोमर निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश ने हुगली एक्सप्रेस के गुजरते समय रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। ट्रेन से कटकर गर्दन धड़ से अलग होने पर यात्रियों की सांसें अटक गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा—तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरपीएफ सिपाही अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पूर्व ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार हुई थी। अरविंद की पत्नी भी रुड़की आरपीएफ में तैनात हैं। आरपीएफ व जीआरपी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।




