जो सबसे ज्यादा बोलता है, वो बोल रहा है कि बोलने नहीं दिया जाता : रिजिजू

0
207


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भाग लिया। रिजिजू ने कहा, ‘एंटी इंडिया गैंग और राहुल गांधी की भाषा एक जैसी है। भाषा ही नहीं बल्कि जब वो बोलते हैं, तो वो उसी इकोसिस्टम की तरह बोलते हैं जो भारत और भारत के बाहर इकोसिस्टम के लोग बोलते हैं। टुकड़े- टुकड़ै गैंग और उनकी भाषा एक जैसी है। जब एक सांसद कहता है कि हर राज्य को अपने अपने कार्य करने के लिए स्वतंत्रता मिलना चाहिए, तो यह बहुत खतरनाक है। भारत यूनियन ऑफ स्टेट है।’ रिजिजू ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि जो सबसे अधिक बोलता है, वहीं कह रहा है कि बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार, न्यायपालिका को टेक ओवर करना चाहती हैं। ये कैसा आरोप हैं और कौन इस पर विश्वास करेगा? मेरे पास यूके से एक व्यक्ति का संदेश आया कि लोगों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, ये तो हमारे लिए ठीक नहीं है। संसद में रूल से बोलेंगे तो तभी बोल पाएंगे। कोई राजा समझकर बोलेगा तो कैसे चलेगा।। देश में 543 सांसद हैं उन्हें भी तो मौका मिलेगा ना? किसी भी व्यक्ति को विशेषाधिकार नहीं मिले हैं बल्कि सबको बराबर अधिकार हैं। रिजिजू ने कहा, ‘एक लोकतंत्र में अलग-अलग विचार होते हैं, जरूरी नहीं है कि मेरे और मेरे सहयोगी के विचार एक जैसे हों। हमारे और सुप्रीम कोर्ट के बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारी सरकार ने पहले दिन से सुनिश्चित किया है कि न्यायिक स्वतंत्रता बनी रहे। न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच कोई मतभेद नहीं है, इसे मैं स्पष्ट करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here