Home News Posts Filmy धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली अफवाह

धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली अफवाह

0
1039
  • मेरे पिता की तबीयत स्थिर है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैंः ईशा देओल

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन होने की खबर झूठी साबित हुई है। उनकी सुपुत्री ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके पिता की तबीयत अब स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। जिस पर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटों से कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं। कुछ पोस्ट में तो यह भी कहा जा रहा था कि अभिनेता का निधन हो गया है। जिससे उनके फैंस में दुख की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन इन तमाम खबरों पर अब खुद उनकी बेटी ईशा देओल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि उनके पिता पूरी तरह स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं।
धमेंद्र की पुत्री ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सोशल मीडिया झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। उनका यह बयान सामने आने के बाद धर्मेंद्र के फैंस ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनकी तबीयत में अब काफी सुधार है और वह धीरे—धीरे रिकवर कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here