मामले में अन्य आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
मुम्बई निवासी कारोबारी से हड़पे थे करोड़ो रूपये
देहरादून। सेक्सटॉर्शन रैकेट गैंग के गोवा से फरार चल रहे सरगना को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दून से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुम्बई निवासी एक कारोबारी से आरोपियों द्वारा करोड़ो रूपये हड़पे गये थे। जिसमें अन्य आरोपियों को गोवा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ व गोवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गोवा राज्य के मापुसा थाना क्षेत्र में करोडो रूपये की रकम ऐंठने वाले सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग के फरार आरोपी सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी 210 महबूब कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को बीती रात नेहरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह उक्त मुकदमे से संबंधित गैंग का सरगना है जिस पर आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताकर मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही में शामिल था जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी गोवा पुलिस द्वारा इसके घर पर दबी दी गई थी लेकिन आरोपी गोवा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित इमाद निवासी बेहट सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला जहां पर मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी तथा हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से उसकी की मुलाकात हुई। जहंा उनके द्वारा मिलकर एक ट्टसेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया गया। यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। और उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे और अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर,धमका व मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।
बताया कि आरोपियों द्वारा योजना बनाकर आरोपी निवेदिता शर्मा के माध्यम से मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फसा लिया और नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये में लेकर उसमे वीडियो कैमरे फिट कर योजना के तहत वादी बिजनेसमैन को मिलने हेतु बुलाकर उक्त महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ उक्त विला में रुक गयी रात्रि में साथी आरोपियोंं द्वारा योजना के तहत उक्त विला में घुस कर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो की टीम बताते हुए अपने फर्जी दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो के आय कार्ड दिखाकर वादी का अश्लील विडियो बनाकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए करोडो रुपए ऐंठने लिए गये।
जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा निवासी कालका दिल्ली और भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया था। इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त गैंग का सरगना आरांपी सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था गोवा पुलिस द्वारा पूर्व में भी सलमान खान के घर पर दबिश दी थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था । गोवा पुलिस द्वारा एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून द्वारा सटीक सूचना के आधार पर आरोपी सलमान खान को बीती रात नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु गोवा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।




