लोकेंद्र सिंह बिष्ट।
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मुहूर्त के अनुसार आज सुबह 11ः36 पर शीतकालीन के लिए बंद हो गए हैं। 6 माह तक श्रद्धालुओं को भगवती गंगे के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) स्थित मंदिर में होंगे स।
मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट सुबह आरती और पूजा अर्चना के पश्चात ठीक 11ः36 पर कपाट बंद कर दिए गए हैं। भगवती गंगे की उत्सव डोली आर्मी की बैंड की धुनो, स्थानीय वाघ यंत्र, ढोल नगाड़ों की थाप एवं सैकड़ों श्रद्धालु की जय घोष के साथ मुखवा गांव के लिए रवाना हो गई है। आज रात्रि मां गंगा जी की उत्सव डोली यात्रा का विश्राम मार्कण्डेय स्थित देवी मंदिर में होगा। 23 अक्टूबर 2025 को सुबह भ्ौया दूज के अवसर पर मां भगवती गंगे की उत्सव डोली मुखवा गांव के लिए रवाना होगी
मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमल ने बताया कि मां भगवती गंगे के मुखवा आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है समिति की ओर से वहां पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है क्योंकि मुखवा गांव के लोग भगवती गंगे के साथ बेटी जैसा स्नेह रखते हैं । बेटी के मायके आने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल तथा वातावरण भत्तिQ मय हो रखा है।




