Home News Posts उत्तराखंड शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

0
171

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 10 दिसम्बर को पीड़िता निवासी विष्णुलोक कालोनी बी.एच.ई.एल. रानीपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश निवासी ग्राम कवाल जानसठ थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र. के द्वारा उसको शादी का झाँसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और गाली गलौज देने की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आज आरोपी शिवम सैनी पुत्र लोकेश सैनी को जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here