Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरे ट्रक चालक का किया सफल रेस्क्यू

खाई में गिरे ट्रक चालक का किया सफल रेस्क्यू

0
25

टिहरी। महादेव चटृी जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में देर रात्रि एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक का सफल रेस्क्यू किया है।
जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल से बीती रात सूचना मिली कि महादेव चटृी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 120 से 125 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक सवार था, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में फंसा हुआ था।
रात्रि के अंधेरे एवं दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए घायल तक पहुंच बनाई। टीम द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके उपरांत घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान अजय क्षेत्री पुत्र राम सिंह, निवासी छिद्दरवाला, देहरादून के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here