- मनोज बने धरासू कोतवाल
उत्तरकाशी। एसएसपी ने चार इंस्पेक्टरों व पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए मनोज असवाल को धरासू कोतवाली प्रभारी बनाया।
आज यहां एसएसपी सरिता डोबाल ने इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। जिसके चलते मनोज असवाल को प्रभारी निरीक्षक मनेरी से धरासू कोतवाल बनाया। इसके साथ ही प्रदीप तोमर को एएनटीएफ से प्रभारी निरीक्षक मनेरी, अशोक कश्यप को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक हर्षिल, दिनेश कुमार को निरीक्षक धरासू से एएनटीएफ, एचटीयू विवेचना जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी, दरोगा दीपक रावत को थानाध्यक्ष हर्षिल से थानाध्यक्ष पुरोला, मोहन कठैत को थाना प्रभारी पुरोला से थानाध्यक्ष मोरी, रणवीर चौहान को थानाध्यक्ष मोरी से कोतवाली उत्तरकाशी, विनोद गोला को थाना मोरी से थाना पुरोला व पवन बडोनी को थाना पुरोला से थाना मोरी भेजा गया। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।




